Advertisement

क्या माता पिता ही भगवान है?

kya maata pita hee bhagavaan hai

माता पिता का स्थान किसी बच्चे के जीवन में सबसे ऊंचा होता है | पहले गुरु माता पिता ही होते है वे ही उसे बोलना, चलना, जीना सिखाते है | अपने माता पिता का आदर और सेवा करने वाला बच्चा शांति और सरलता को प्राप्त करता है |

Advertisement

जीवन के सफ़र में माता पिता का साथ सबकों नहीं मिलता और जिन्हे नहीं मिलता वे इसके महत्व को भली-भाती समझते है | परंतु कई ऐसे लोग है जो माता पिता को उनके जीवन में होते हुए उनके प्रेम का मूल्य नहीं जानते और जब उनका हात सर ले उठ जाता है तब उन्हें उनका मूल्य समझ आने लगता है |

मनुष्य का मन बहुत चंचल होता है वो निरंतर इच्छाएं करता रहता है माता पिता का साथ होते हुए वह उनका मूल्य नहीं जनता और उनके प्रेम को अनदेखा करने लगता है | वह कभी हमें जितना है उसमे संतुष्ट नहीं रहने देता | इसी कारण माता पिता का महत्व किसी के हृदय में बढ़ती उम्र के साथ कम हो जाने लगता है | और जब वे दुनिया से चलें जाते है तब वह इसका अहसास करता है की जिसे वह अनदेखा कर रहा था उसका क्या महत्व था |

Advertisement

सभी जीव माता और पिता से ही इस संसार में जन्म लेते है चाहें वह कोई बिल्ली हो, कुत्ता हो, गाय हो, या जंगली जानवर जैसे शेर, हिरण सभी का सहारा माता या पिता होते है | वे आपने बच्चों की रक्षा करते है उनका पेट भरते है और उन्हें अपने जीवन के पथ पर कैसे आगे बढना है सिखाते है | इसलिए माता पिता का महत्व केवल मनुष्य तक ही सीमित नहीं है |

माता और पिता भगवान है या नहीं? या जीवन में पहला स्थान माता पिता का है या भगवान का? ये प्रश्नों के उत्तर जानना आवश्यक नहीं है | लेकिन माता और पिता में भगवान की देखना और भगवान को माता पिता में देखना आवश्यक है | अगर कोई अपने माता पिता में ही भगवान को देखता है और भगवान को ही माता पिता ने देखता है तो वह भगवान के भी हृदय में वास करता है माता पिता के भी |

भगवान किसी के जीवन में माता पिता की जगह नहीं ले सकते है | क्योंकि वे आपके मन के सुख-दुख इच्छाएं का भी बराबर ध्यान देते है और वे सही गलत की परवा किए बिना भी आपका ख्याल करते है | लेकिन भगवान ये नहीं करते, भगवान कृपा तभी करते है जब व्यक्ति सरलता, श्रद्धा, भक्ति, सच्चाई और सत्य साथ जीवन जीते है |

Advertisement

न माता पिता ही भगवान से श्रेष्ठ है | और न कभी भगवान माता पिता की जगह लेंगे | भगवान अपने स्थान पर है और माता पिता अपने स्थान पर इनकी तुलना नहीं की जा सकती |

भगवान के लिए श्रद्धा और भक्ति संसार के दुखों को काटने का शक्तिशाली शस्त्र है | और माता पिता का सम्मान आदर करना हर पुत्र का धर्म है और उसे इसका पालन करना चाहिए | जिस तरह से माता पिता ने पुत्र को साथ लेकर संसार दिखाया और उसे जीना सिखाया उसी तरह पुत्र को भी माता पिता का साथ देना चाइए, क्योंकि ये उसका धर्म है भगवान भी यहीं कहते है व्यक्ति को धर्म के साथ ही चलाना चाहिए |

अन्य पढ़े :

Share This Article
   Purity of Life    

Purity of Life

Join Us on WhatsApp

नमस्ते दोस्तों! jivankishuddhta.in वेबसाइट के जरिये मैं निखिल जीवन के सभी मौलिक प्रश्नों का आध्यात्मिकता, दार्शनिकता, और विज्ञान के समन्वय के माध्यम से सरल भाषामें उत्तर देने का एक प्रयास किया है! उम्मीद है आपको मेरा यह प्रयास पसंद आएगा।

Leave a Comment

भगवान के दर्शन कैसे होते हैं? | GOD REALIZATION
आत्मा क्या है और अनात्मा क्या हैं? | SELF and NON-SELF in Hindi
जीवात्मा और आत्मा क्या हैं? || आध्यात्म
कर्म करते हुएं योग में सिद्धि कैसे हों? | What is karma Yoga in Hindi
मोक्ष किसे कहते है? | सुख-दुख से परे नित्य आनंदमय | What is Moksha in Hindi
सच्ची भक्ति के 9 संकेत | 9 Signs Of Devotion